जहानाबाद: किन्नर अध्यक्ष के साथ दर्जनभर किन्नर नगर थाने पहुंचे, अपने ही समूह के एक किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे किन्नर की अध्यक्ष रेखा नायक के साथ दर्जन भर से अधिक किन्नर नगर थाने पहुंचे। जहां की उन्होंने अपने ही ग्रुप के किन्नर हसीना के खिलाफ नगर थाने में शिकायत की। रेखा नायक में बताया कि हसीना ने एक युवक से शादी कर लि है और शादी करने के बाद अलग-अलग जाकर इलाके पर कब्जा कर रही है। हम लोगों की रोजी रोटी पर लात मार रही है।