जहानाबाद: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संगम घाट समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण, चेतावनी जारी
जिला पदाधिकारी सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जहानाबाद संगम घाट एवं पटना गया मेन रोड स्थित दरधा नदी के सहित विभिन्न घाटों के किनारे साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया। जिसमें जिला परियोजना पदाधिकारी श्री अमित कुमार स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद जहानाबाद सेनेटरी इंस्पेक्टर ने घाटों का निरीक्षण किया।