बदलापुर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदलापुर में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
एकल अभियान भाग काशी अंचल मछलीशहर ग्राम स्वराज मंच के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदलापुर में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मतदाता बनाया जाए, साथ ही अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं।