दरभंगा: खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से धोने के विरोध में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से धोने के मामले के विरोध में शुक्रवार को दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में निकला मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर लहेरियासराय टावर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक..