शहर के व्यस्त मीनाक्षी चौक स्थित एसबीआई बैंक के सामने सोमवार को अचानक जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।4