आंवला: आंवला में दावत जा रहे युवक से हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Aonla, Bareilly | Apr 29, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम दराबनगर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक दावत में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में उसे रोककर पीटा गया। पीड़ित ने बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।