चेहराकलां: छौड़ाही की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में वैशाली का नाम किया रौशन
चेहराकला प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की छात्रा सबरीन प्रवीण ने मैट्रिक की परीक्षा में 492 अंक लाकर बिहार टॉपर बनकर वैशाली जिले के साथ गांव का नाम रौशन किया। टॉपर बनने की जानकारी मिलते ही रविवार को 3 बजे दिन में छौड़ाही गांव में उसके घर पर बधाई देने वाले लोगों की ताता लग गयी। सबरीन डॉक्टर बनना चाहती उसके पिता टायर की दुकान चलाते है। माँ गृहिणी हैं।