लखीसराय: नया बाजार उद्योग केंद्र के सभा कक्ष में “उद्यमी विमर्श” कार्यक्रम का आयोजन
बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसाई आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला की अध्यक्षता में गुरुवार को नया बाजार जिला उद्योग केंद्र, सभा कक्ष में “उद्यमी विमर्श” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। गुरुवार कि संध्या 5,31 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उद्यमियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।