मड़ियाहू: सारंगडीह गांव में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बुद्धीपुर स्थित सारंगडीह गांव में गुरुवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद ओम साई पूजा समिति की ओर से विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे समिति के अध्यक्ष ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महिला, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।