फुलवरिया: फुलवरिया में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, होटलों और ढाबों पर छापेमारी से हड़कंप
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन ने कठोर कदम उठाया है। गैस की किल्लत और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासनिक टीम ने बीते बुधवार से छापेमारी अभियान तेज कर दी है। इस दौरान गांव शहर के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट और ढाबों पर सघन जांच की गई। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।