देवली: मालपुरा के एडिशनल एसपी ने साइकिल से 40 किमी गश्त कर दिया फिटनेस का संदेश
Deoli, Tonk | Jun 22, 2026 मालपुरा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह सोमवार अलसुबह साइकिल से गश्त करते हुए देवली पहुंचे। वे मालपुरा से करीब 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर देवली आए। अचानक साइकिल से गश्त पर पहुंचे एएसपी को देखकर लोग चौंक गए। इलाके में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को फिटनेस का संदेस दिया।