शिवपुरी नगर: कोर्ट से लौट रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला: मायके वालों पर लगा गंभीर आरोप, न्याय के लिए पिता पहुंचा एसपी दफ्तर
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव के रहने वाले बादाम सिंह कुशवाह ने न्याय की उम्मीद में एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। बादाम सिंह का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू के मायके वालों ने उनके बेटों पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया, जब वे दहेज के एक मामले में करैरा कोर्ट की पेशी से लौट रहे थे।