ब्यौहारी: 25 दिन से गैस नहीं मिलने से पपौंध इंडेन केंद्र पर ग्रामीण परेशान
जिले के पपौंध इंडेन ग्रामीण गैस वितरक केंद्र में गैस नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। करीब 25 दिनों से गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण केंद्र में भारी भीड़ लग रही है। गैस लेने पहुंचे लोगों को कमी बताकर वापस किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।वीडीओ गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आया है।