उचकागांव: आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई रस्म में पुरुषों की उपस्थिति अनिवार्य: डीपीओ
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार के दिन प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला बाल विकास परियोजना की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रंजना कुमारी, सीडीपीओ शिवम कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया।