टीकमगढ़: भाजपा कार्यालय: टीकमगढ़ पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजेपे पर मंगलवार को टीकमगढ़ पहुंची नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने अलग-अलग स्थान पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट रोड स्थित एक निजी होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।