शाहपुर: पुलिस कार्रवाई में घायल युवक की मौत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ ग्रामीण और परिजनों ने किया सड़क जाम
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की इलाज के दौरान मौत के बाद आज गुरुवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरा बक्सर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। शव गांव पहुंचते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया। बताया जाता है कि बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी के पुत्र भरत भूषण तिवारी को बुधवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान गो