रॉबर्ट्सगंज: कोन के कचनरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। पीपरखड़ निवासी विजय चेरो अपने एक रिश्तेदार के घर बरवा टोला, कचनरवा गए हुए थे,जहां देर रात उनकी मौत हो गई।प्रारंभिक जानकारी में फांसी लगाने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं,मृतक के भाई ने कहा किसी से विवाद नहीं था