खंडवा नगर: पदमनगर में गुंडे 'चींटी' का आतंक खत्म! मिर्च पाउडर फेंककर पेट में चाकू घोंपा, पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
खंडवा में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमले के आरोपी गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला पदमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां संजय नगर निवासी विजय नायक ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उमेश उर्फ "चींटी" ने उसके पिता को थप्पड़ मारने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।