रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगज में तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, महिलाओं ने जमकर उड़ाए अबीर-गुलाल
राबर्ट्सगज में तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा बुधवार दोपहर 12 बजे रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब की पदाधिकारीयों ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।