🚨 हरदोई से बड़ी खबर | मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माधवगंज थाना क्षेत्र के तापनौर में दलितों के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।
हरदोई जनपद के थाना माधवगंज क्षेत्र के तापनौर गांव से मारपीट का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गांव में दलित समुदाय के लोगों के साथ ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल:
क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी?
फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
📢 प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिले।
📍 स्थान: तापनौर, थाना माधवगंज, जनपद हरदोई
City News 24 Live
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए हमें फॉलो करें।
#HardoiNews #Madhoganj #DalitNews #ViralVideo #UPPolice #Hardoi #CityNews24Live #Justice
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026