जहानाबाद: जहानाबाद में भाजपा नेत्री अनामिका सिंह पटेल ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पारित होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम
जहानाबाद में आगमन पर परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व महागठबंधन ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन यह रुकेगा नहीं। पप्पू यादव के बयान को उन्होंने अमानवीय बताया।