जसवंतनगर: ग्राम विहारीपुरा में 5 माह की बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत, पत्नी ने पति पर जमीन पर पटककर जान से मारने का लगाया आरोप
बिहारीपुरा में घरेलू विवाद के दौरान 5 माह की दिव्यांशी की संदिग्ध मौत हो गई। मां मोहिनी राजपूत ने पति नारायण राजपूत पर नशे में गोद से छीनकर बच्ची को जमीन पर पटकने का आरोप लगाया। सिर में गंभीर चोट से 3 वर्षीय बेटा शिवांश भी घायल हुआ। परिजन दोनों को सैफई पीजीआई ले गए, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। मोहिनी की पहली शादी सतीश राजपूत से हुई थी।