बहराइच: सीएमओ कार्यालय परिसर में ईएमटी डे पर सीएमओ ने ईएमटी कर्मियों को किया सम्मानित
बहराइच जिले में में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज संस्था और सरकार द्वारा संचालित 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं में गुरुवार 2 अप्रैल को “ईएमटी डे” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।