चंदवारा: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनगुंडी स्कूल ग्राउंड के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरने से हादसे का खतरा
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनगुंडी के खेल मैदान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। मंगलवार को 10 बजे ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन के अनुसार तार की स्थिति चिंताजनक है और इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इसी मैदान में बच्चे रोजाना खेलते हैं।