समस्तीपुर: मोहनपुर के एक निजी क्लिनिक में गोली लगने से जख्मी महिला संदिग्ध हालत में भर्ती
समस्तीपुर में गोली लगने से जख्मी एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हैरानी की बात यह रही कि महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले लोग उसे भर्ती कराने के बाद मौके से फरार हो गए। मामला संदिग्ध लगने पर क्लिनिक संचालक ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।