बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन में DM को दिया ज्ञापन
Banda, Banda | Mar 29, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में आज दिन शनिवार की दोपहर 12:00 बजे समाजवादी पार्टी के लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के समर्थन में प्रदर्शन किया। और करणी सेना के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।