बांदा: बांदा कोर्ट में ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले के आरोपी की हुई पेशी, 3 युवतियों ने 3 व्यवसायियों पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
Banda, Banda | Mar 28, 2025 बांदा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले 3 लोगों पर 3 युवतियों ने दुष्कर्म करने का 22 मार्च को आरोप लगाया था व FIR दर्ज कराई थी। तो वहीं एक व्यक्ति को उन युवकों से मिलवाने का आरोप लगाया था। जिस पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले को लेकर आरोपी को कोर्ट में रिमांड पर आज दिन शुक्रवार को लाया गया था। जहां पर कोर्ट ने पेशी के बाद उक्त नवीन कुमार को जेल भेज दिया।