बांदा: संकट मोचन मंदिर के सामने मिठाई की दुकान लगाने वाली महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची, जगह देने की मांग की
Banda, Banda | Mar 28, 2025 बांदा शहर के संकट मोचन मंदिर के सामने मिठाई की दुकान लगाने वाली दो महिलाएं आज दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जहां पर इन्होंने मिठाई की दुकान लगाने के लिए जगह देने की DM से मांग की और प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची सुमन ने बताया कि हमें सिर्फ 3 फीट की जगह दी जा रही है। जिसमें हम दुकान नहीं लगा सकते।