बांदा: तिंदवारी विकास खण्ड में हुआ सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम, यूपी सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद रहे शामिल
Banda, Banda | Mar 28, 2025 बांदा के तिंदवारी विकास खंड में सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शामिल हुए। जहां पर यहां आए हुए लोगों को इन्होंने सरकार की 8 साल की उपलब्धियां को गिनाया। तो वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया। जिसके माध्यम से इन्होंने प्रदेश सरकार के 8 साल के कार्यकाल के बारे में बताया।