रानी: रानी में गोचर भूमि पर कन्या कॉलेज का विरोध, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Rani, Pali | Aug 19, 2025 रानी में मंगलवार शाम 5 बजे गोचर भूमि पर कन्या महाविद्यालय के निर्माण का विरोध तेज हो गया है। रानी नगर कांग्रेस कमेटी, स्थानीय ग्रामीण और गो रक्षा कमांडो फोर्स ने एसडीएम शिवा जोशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। विरोध करने वालों का कहना है कि गोचर भूमि पशुओं की चराई के लिए आरक्षित होती है। इस पर किसी भी तरह का निर्माण नियमों के खिलाफ है।