रानी: रानी के बिजोवा में निकली तिरंगा यात्रा, रानी गांव से बस स्टैंड तक देशभक्ति के जयकारे गूंजे
Rani, Pali | Aug 13, 2025 रानी के बिजोवा मंडल में बीजेपी ने बुधवार शाम 5 बजे तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली रानी गांव के तपेश्वर महादेव मंदिर मठ से शुरु हुई। यह बस स्टैंड चौराहा होते हुए आखरिया चौक पर समाप्त हुई। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ रैली आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। यह रैली 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित की गई।