रानी: रानी में श्री तपेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होगा, विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण की रखी गई नींव
Rani, Pali | Aug 16, 2025 रानी मे शनिवार शाम 4.30 बजे श्री तपेश्वर महादेव सेवा समिति रानीकला द्वारा आयोजित मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। भट मुहूर्त, वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। मंदिर परिसर में स्थित चबूतरे पर मूर्तियों को यथावत स्थापित किया गया है। पूरे मंदिर में सफेद मार्बल (संगमरमर) का उपयोग किया जाएगा।