अतर्रा: बदौसा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब किसान का घर जलकर हुआ राख
Atarra, Banda | Apr 15, 2026 बदौसा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में किसान रामौतार वर्मा का पूरा घर आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग में अनाज, नगदी, कपड़े और पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई, जिससे करीब 2 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।