बहेड़ी: गागू नगला गांव में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराया, एक पक्ष पर रंजिश रखने का आरोप
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गागू नगला निवासी मोहम्मद अनीस व अनवार हुसैन के मुताबिक उनकी गांव में ही खेती की जमीन है और गांव के ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की भी उनके खेत के बराबर में ज़मीन है और तीनों के खेतों के सामने ग्राम समाज की जमीन है ग्राम समाज की जमीन के सामने तालाब है जिससे वो खेती में सिंचाई के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं ।