गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध देसी तमंचा बरामद
शुक्रवार को थाना खोड़ा पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों को लेकर हो रही चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर राहुल उर्फ सोहिल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को इतवार बाजार टी पाइन्ट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा बरामद किया गया है।