धार: धार में 9 जून को रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार
धार जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इन्दौर नाका धार में जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आई.टी.आई. धार और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार के संयुक्त तत्वाधान में 9 जून को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन होगा।