श्री सांवलाजी मंदिर भूमि विवाद को लेकर पालड़ी एम में उबाल, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
सिरोही। पालड़ी एम स्थित श्री सांवलाजी मंदिर भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पालड़ी एम थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। इस दौरान भाजपा नेताओं सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की।
थाना घेराव के दौरान भाजपा नेता दिलीप सिंह मांडानी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के दबाव की चर्चा हो रही है तो सच्चाई सामने लाने के लिए जांच सीआईडी-सीबी जैसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंप दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं की चौखट पर न्याय नहीं मिलेगा, यदि किसी के पास तथ्य और प्रमाण हैं तो स्वतंत्र जांच से सब �
Rajasthan, India | Jun 23, 2026