बांका: ढाकामोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jun 23, 2026 बांका के ढाकामोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी संतोष कुमार बाइक से बांका आ रहा था।इस दौरान ढाका मोड़ के पास बाइक तेज गति में रहने के कारण असंतुलित हो गई।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।