मोहनलालगंज: नशे में छात्र का हंगामा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेण्डी कस्बे में बीटेक छात्र द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम एक छात्र नशे की हालत में अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा और राह चलती लड़कियों पर छींटाकशी करने लगा। विरोध करने पर छात्र ने स्थानीय निवासी अजय की पिटाई कर दी और हाथ में पहने कड़े से वार कर उसका सिर फोड़ दिया।