करनैलगंज: महोलिया गांव में बकाया बिजली बिल न जमा करने पर 84 लोगों के काटे गए कनेक्शन
महोलिया गांव मे विद्युत विभाग की तरफ से अभियान चला कर बिजली का बकाया बिल न जमा करने वाले 84 लोगों के कनेक्शन काटे गये है। गुरुवार 5 बजे TG 2 अर्जुन पाल ने बताया कि एक भी कनेक्शनधारी ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। पूरे गांव मे बिजली बिल के बकाए के भुगतान को लेकर करीब 84 कनेक्शन काटे गए है। इनमें 25 बकायदार ऐसे हैं जिनका ₹ एक लाख से अधिक का बिल बाकी है।