बिंदकी: अमौली में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना है
फतेहपुर जनपद के अमौली कस्बे के विराज पैलेस दुलीचंद इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह 10 बजे से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंदर सिंह वर्मा द्वारा सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी आंदोलन में इस क्षेत्र का हमेशा योगदान रहा है। देश को आजाद कराने में भी क्षेत्र आगे रहा है।