कलान: गांव मलेवा से हत्या के प्रयास के दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलांन पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो वारंटी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों मे ओमेन्द्र पुत्र वीरपाल व आशाराम पुत्र रामचन्द्र निवासीगण ग्राम मलेवा थाना कलान जिला शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन पर विधिक कार्रवाही करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए भेज दिया।