कलान: कोलाघाट के रामगंगा नदी पर बने पांटून पुल हटाने का काम शुरू,चार पहिया वाहनों की मुसीबतें बढ़ी
शाहजहांपुर जनपद के कलान तहसील क्षेत्र के रामगंगा नदी के कोलाघाट पर दो पांटून पुल बनाए गए थे.। इन पांटून पुल से ज़लालाबाद और कलान क्षेत्र के चार पहिया वाहनों का आवागमन हो रहा था. बरसात का सीजन आते ही पीडब्ल्यूडी के निर्देश पर पांटून पुल हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.अब कलांन तहसील जिला मुख्यालय से कट गई है।