कलान: गांव गाहबरा में अमृतसरोवर तालाब की जगह पर दबंग कब्जा कर गाड़ रहा सीमेंट के थमले,एक व्यक्ति ने की शिकायत
जिला शाहजहांपुर के तहसील कलान के ब्लाक मिर्जापुर के ग्राम गाहबरा निवासी भंवर पाल ने थाना परौर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव की सीमा हबीबुल्ला नगर से लगी हुई है.इसी ग्राम समाज की जमीन पर अमृत सरोवर तालाब बनाया जाना प्रस्तावित है। तीन दिन पहले ही अवैध रूप से कबजेदारों को यहां से हटाए जाने के लिए लेखपाल की टीम ने निर्देश दिए थे।