बिसौली: बिसौली तहसील परिसर में नवागत अधिकारियों का परिचय कार्यक्रम आयोजित, अधिवक्ताओं को दिया समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन
Bisauli, Budaun | Apr 27, 2026 बिसौली तहसील परिसर में सोमवार को 2 बजे करीब एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवागत एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का अधिवक्ताओं के साथ औपचारिक परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद भी हुआ।