दतिया: पाल ढाबा के पास नरवाई में भीषण आग, 60 बीघा फसल जली, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Datia, Datia | Apr 23, 2026 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पाल ढाबा के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे किसानों के खेतों में गेहूं की नरवाई में अचानक आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार सीताराम दोहरे, उमाचरण सोनी और सुखलाल दोहरे की लगभग 60 बीघा भूमि में फैली नरवाई जलकर खाक हो गई। वहीं उमाचरण सोनी के खेत में रखे करीब 15 पाइप भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।