हैदरनगर प्रखंड के लिए शुक्रवार का दिन गर्व और खुशी लेकर आया। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित जगदंबा श्रृंगार स्टोर के समीप निवासी उमेश प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पदोन्नति के बाद उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।