डुमरा: सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा पर सवाल, बिजली बैकअप नहीं होने से मरीज़ परेशान, DS बोले होगी कार्रवाई
सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालित CT स्कैन, डायलेसिस और एक्सरे सेवाओं को लेकर एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि CT स्कैन सेंटर द्वारा अब तक अपना पावर बैकअप उपलब्ध नहीं कराया क्या है इसको लेकर कठोर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।