कोटर थाना क्षेत्र में मामा की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटर थानाक्षेत्र मे मामा की लड़की से बलात्कार कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी घटना अंजाम देकर रीवा जिला अपने घर भाग गया था और शादी कर ली । खबर लगते ही पीड़ित मामा की लड़की कोटर थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और पेश करने के लिए अदालत रवाना हो गई है ।