कुम्भराज: कुंभराज मंडी में मक्का की रिकॉर्ड तोड़ आवक, मंडी फुल होने से मुख्य सड़क पर लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार
Kumbhraj, Guna | Oct 23, 2026 गुना में कुंभराज की कृषि उपज मंडी में 23 अक्टूबर को मक्का की रिकॉर्ड तोड़ आवक हुई। 22 अक्टूबर रात से ही किसानों का मंडी पहुंचना शुरू हो गया। 23 अक्टूबर दोपहर तक कुंभराज मंडी फूल भरने के बाद किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों से मुख्य सड़क पर कतार लग गई जिससे जाम की स्थिति बनी। रवि सीजन की तैयारी कर रहे किसान बड़ी संख्या में मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे हैं।